10 से 15 हजार की आबादी वाले गांवों में लगेंगे योजनाओं के शिविर
- वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनीं ईशा दुहन
मेरठ। नवागत मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने सोमवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव तक शिविर लगाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 10 से 15 हजार की आबादी वाले गांवों में योजनाओं के शिविर लगाए जाएंगे। जिससे आसानी से पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले सकें। इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन को विदाई दी गई। विकास भवन सभागार मेें कर्मचारियों ने उनके साथ किए गए कार्यों की यादें साझा कीं। वरिष्ठ सहायक योगेंद्र कुमार, पंचायती राज अधिकारी आलोक सिन्हा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ढाका ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों को याद किया। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने ईशा दुहन के नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। ईशा दुहन को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। विदाई कार्यक्रम का संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी महेश कंडवाल ने किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो