माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले कार्यालय में व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने योजना बनाई है। हाल ही में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त द्वारा उक्त कार्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसके पश्चात उन्होंने सुधार की तैयारी शुरू कर दी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में बहुत कमियां मिली, इसके चलते लोगों को अनावश्यक विलंब व कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नगर आयुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं। अनावश्यक औपचारिकताएं कम की जाएंगी, ताकि आवेदनकर्ता कम समय में अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकें। डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।