गंगानगर। आई ब्लॉक में बेल पत्थर वाली गली में पाइप लाइन टूटने से सड़क पर पानी भरा है। जिसके चलते रास्ते पर आवाजाही बंद है। कॉलोनी निवासी रवि नागर, मोहित शर्मा, रोबिन सिंह, तुषार, हिमांशु, रोहित आदि ने बताया कि चार दिन पूर्व भी पाइप लाइन टूटी थी। जिससे दो दिनों तक पानी सड़क पर भरा रहा। रविवार सुबह फिर से पाइप लाइन फटने से पानी पूरी सड़क पर भर गया। मुख्य रास्ता होने के चलते वहां रहने वाले लोगों, व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गंगानगर पार्षद दीपिका शर्मा ने बताया कि शाम को लोगों ने पाइप लाइन फटने की सूचना दी थी। जिसे सोमवार को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद