दो युवकों का अवैध हथियार लहराते फोटो वायरल
- अकबरपुर सादात का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी दो युवकों के फोटो अवैध हथियार लहराते हुए वायरल हो रहा है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ‘एक नई सोच समाज के हित में’ नाम से एक ट्विटर पर गांव अकबरपुर सादात निवासी एहसान पुत्र ईशुफ व जुबेर पुत्र गुलजार के दो फोटो चुनावी रंजिश को लेकर खुलेआम अवैध हथियार लेकर गांव में दहशत फैलाते हुए पशुओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने अवैध हथियार लहराने वाले लोगों को थाने बुलवाया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी यदि फोटो में अवैध हथियार लहराने का मामला सही पाया गया तो आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा जाएगा यदि खिलौने टाइप हथियार हुए तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।