निषाद पार्टी द्वारा फुलनदेवी की पुण्य तिथि मनाई। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
- फोटो : Amar Ujala
मवाना। गांव वीरनगर नंगला गोसाई में फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष जगरोशन कश्यप के आवास पर हुआ। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने फूलन देवी के संघर्षों और योगदान को याद किया। इस मौके पर निषाद पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. वालेश कश्यप और मवाना नगर अध्यक्ष पप्पू कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद