फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीक्षांत से पहले डिग्री ले लें पीएचडी धारक, समारोह से पहले सवा नौ बजे तक मिल सकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत से पहले डिग्री ले लें पीएचडी धारक, समारोह से पहले सवा नौ बजे तक मिल सकेगी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में 15 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए पीएचडी उपाधि धारक छात्र-छात्राएं सुबह आठ बजे विवि पहुंचकर अपनी डिग्री प्राप्त कर लें। सवा नौ बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में पहुंच जाएं। सीसीएसयू की ओर से जो प्रपत्र उपाधि धारकों को भरना है, उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल विभिन्न विषयों के टॉपर्स को पदक देंगी। वर्ष 2022 के लिए इस बार एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, एक पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, दो चौ. चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार, 59 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 165 कुलपति स्वर्ण पदक और 192 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वर्ष 2021 के लिए एक प्रायोजित स्वर्ण पदक, पांच कुलपति स्वर्ण पदक और सात विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रायोजित गोल्ड मेडल कुलाधिपति अपने हाथों से देंगी। मेडिकल में डिग्री पाने वाले धारकों को भी 15 दिसंबर को सुबह आठ बजे कैंपस पहुंचकर अपनी डिग्री लेनी है। दीक्षांत के बारे में अधिक जानकारी सीसीएसयू की वेबसाइट ccsuniversity.ac.in से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को आना होगा कैंपस
दीक्षांत समारोह के टॉपर्स को 13 दिसंबर को कैंपस में नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचकर प्रपत्र जमा करना होगा। छात्र-छात्राएं अपना आधार कार्ड, दो फोटो, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड साथ लेकर जाएं। निर्धारित प्रपत्र सीसीएसयू की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। जो छात्र-छात्राएं सत्यापन कराने नहीं आएंगे, उनको दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें