फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PET Exam: 1.18 लाख देंगे पेपर, मेरठ में बनाए गए हैं 56 केंद्र, शहर में दो लाख से अधिक रहेगी भीड़, ट्रैफिक

Sat, 08 Oct 2022 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 15-16 अक्तूबर को होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन के लिए मेरठ में 56 केंद्र बनाए गए हैं। शहर में दो लाख से अधिक भीड़ रहेगी। 
विज्ञापन
PET Exam 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में 15 और 16 अक्तूबर को मेरठ में 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ये सभी अभ्यर्थी दूसरे जनपदों से आएंगे, ऐसे में शहर में दोनों दिन दो लाख से अधिक लोग रहेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 15-16 अक्तूबर को दो पालियों में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन होना है। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1899 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। मेरठ में कुल 56 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर एक लाख 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और शाम को तीन बजे से पांच बजे के बीच होगी। इस परीक्षा में दिव्यांग अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी सभी का केंद्र दूसरे जनपदों में बनाया गया है। यानी, मेरठ के अभ्यर्थी दूसरे जनपद में परीक्षा देने जाएंगे जबकि दूसरे जनपदों से अभ्यर्थी यहां आएंगे। 50 से 150 किलोमीटर दूर तक भी केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut:  पिंकी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, कातिल निकला पिता, पुलिस के सामने जुबान लडखड़ाते ही खुली पोल

विज्ञापन

इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी अभ्यर्थी आएंगे। चूंकि महिला अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी है, ऐसे में उनके परिजन भी साथ में आएंगे। इन दोनों दिन शहर में दो लाख से अधिक लोग रहेंगे। ऐसे में शहर के तमाम होटलों में बुकिंग फुल रहने के साथ ही सिटी रेलवे स्टेशन, भैसाली बस स्टैंड और सोहराब गेट के अलावा निजी वाहनों से आने वालों की संख्या भी बड़ा तादात में रहेगी।

शासन की तरफ से इस संबंध में मेरठ के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक को लेकर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। होटलों में अधिक राशि तो नहीं वसूली जा रही, इसको लेकर भी नजर रखें।

सीसीएसयू में भी साढ़े पांच हजार छात्रों की प्रवेश परीक्षा
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम और एमएड में एडमिशन प्रवेश परीक्षा से होते हैं। इन दोनों कोर्सों में 56 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। ये परीक्षा भी 16 अक्तूबर को होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें