जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट भी जारी था।क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव हेवा (छपरौली, बागपत) निवासी संजीव कुमार ने अपने बेटे तुषार पर जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें तुषार गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी कार्तिक पंगाल निवासी नगला ताशी थाना कंकरखेड़ा, मेरठ फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को जानी पुलिस ने सूचना पर आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया।