बिजनौर, स्योहारा। ग्राम मुकरपुरी में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
बुधवार की देर रात्रि क्षेत्र के गांव मुकरपुरी निवासी दिनेश (45) पुत्र राम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दिनेश को खून की उल्टी भी हुई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृहस्पतिवार की शाम को ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा घाट पर दिनेश का अंतिम संस्कार किया गया है।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिनेश की मौत हार्ट अटैक से होना पाया गया है। मृतक के परिजनों ने गांव के जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। - धर्म सिंह मार्छल, एसपी पूर्वी, धामपुर