271 फैक्ट्रियों को संचालन की अनुमति
मेरठ। दिल्ली रोड से सटे धीरखेड़ा, गढ़ रोड व ग्रामीण इलाकों में 271 इकाइयों को खोलने की अनुमति शनिवार को प्रशासन ने दे दी है। शनिवार को जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में 271 इकाइयों को संचालन की अनुमति मिली। 26 मई से 29 मई के बीच किए गए आवेदनों को बैठक में रखा गया। उपायुक्त उद्योग वीके कौशल ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से इकाइयां खुलेंगी। फैक्टरी खोलने से पहले सेल्फ डिक्लेरेशन की सूचना जिला उद्योग केंद्र को देनी होगी, जिसमें यह बताना होगा कि वह संक्रमण से बचाव की संपूर्ण शर्तों का पालन करेंगे, अगर ऐसा नहीं हुआ तो इकाई की अनुमति निरस्त कर दी जाए। 26 से 29 मई तक के सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन जो भी आवेदन जिला उद्योग केंद्र को मिले थे। उन्हें अनुमति मिल चुकी है। इसमें अनिवार्य आवश्यकता व मेडिसिन इकाइयां प्रमुख रूप से शामिल की गई हैं। अन्य फैक्टरियों को भी जल्द खोला जाएगा। नॉन कंटेनमेंट जोन में सभी फैक्ट्रियों को जल्द से जल्द संचालित किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।