मेरठ। कचहरी रोड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को बच्चों ने अभिषेक एवं पूजन किया। बच्चों ने श्रद्धा के साथ भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक एवं पूजन किया। संजय जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही धार्मिक संस्कार विकसित करना और उन्हें जैन धर्म की परंपराओं एवं सिद्धांतों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से बच्चों को अहिंसा, सत्य, संयम और सदाचार जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में विपिन जैन, विकास जैन, पूनम जैन, कंचन जैन, अर्चना जैन और शरद जैन मौजूद रहे। ब्यूरो