मेरठ। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में नगर निगम परिसर स्थित सिद्धपीठ श्री बाबा झारखंडी महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा के साथ किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, महामंत्री अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विपिन सर्राफ सहित शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। पं. गोपाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। आरती के बाद ब्राह्मण भोज एवं प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान शर्मा राकेश गौड़, जयप्रकाश अग्रवाल, अनिल जैन, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुशील कुमार, पुनीत गुप्ता, अशोक, हिमांशु रहे।