फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हवन कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

विज्ञापन
सरधना। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत केके पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नग
विज्ञापन
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया। परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और श्रेष्ठ परिणाम की कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। हवन में विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी और ईश्वर से सफलता व मानसिक शांति की प्रार्थना की। छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरित किया गया। स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे वर्ष की गई मेहनत अवश्य रंग लाएगी। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास बनाए रखते हुए पूरी लगन से परीक्षा देने की सलाह दी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें