मेरठ। शहर में रविवार को कई जगह फाल्ट के चलते उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली नहीं मिल सकी। इससे परेशान लोग बिजलीघरों पर फोन करते रहे।
सिविल लाइन, साकेत, मानसरोवर, शर्मा नगर, ब्रह्मपुरी, इंदिरानगर, शिवशक्ति नगर, लिसाड़ी रोड, लिसाड़ीगेट, विकासपुरी, लेडीज पार्क, थापर नगर, पटेल नगर, खैरनगर, कोटला, लाला का बाजार, वैली बाजार, कबाड़ी बाजार, घंटाघर, लालकुर्ती, माधवपुरम, बिजली बंबा बाईपास आदि क्षेत्रों में तकनीकी खराबी के चलतेे बिजली आपूर्ति बाधित रही। साकेत क्षेत्र में सुबह साढ़े दस बजे गई बिजली तीन घंटे बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे सामान्य हो सकी। लोग बिजलीघर पर फोन करके जानकारी करते रहे। वहीं, अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि ट्रांसमिशन से मिलने वाली बिजली को शत-प्रतिशत उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। फाल्ट होने पर ही आपूर्ति बाधित होती है। (ब्यूरो)