फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया की धीमी निर्माण गति से लोग परेशान, विधायक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती में स्काउट भवन के पास मवाना रोड पर पुलिया का धीमी गति से हो रहे निर्माण का खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। निर्माण की धीमी गति से नाराज कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सोमवार को कैंट बोर्ड और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों व ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की हिदायत दे रहे हैं। पुलिस के निर्माण के चलते आसपास जलभराव भी हो रहा है। इसलिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जलभराव की समस्या से भी निजात दिलाने के निर्देश दिए। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। सड़क के एक साइड की पुलिया का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही नई पुलिया से वाहनों का आवागमन शुरू कर दूसरी ओर पुलिया का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे लोगों को लाभ होगा। इस अवसर पर कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन, मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, सहायक अभियंता पीयूष गौतम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें