मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड- 35 की गुप्ता कॉलोनी के लोगों ने टूटी सड़क और जलभराव से नाराज होकर प्रदर्शन किया। वे हाथों में भाजपा का झंडा लिए हुए थे। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और महापौर हरिकांत अहलूवालिया के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कॉलोनीवासी मोंटी, विपिन,नवीन गुप्ता, प्रवीण गर्ग, चेतन, आदित्य, अरुण अग्रवाल ने बताया कि उनकी कॉलोनी की सड़क काफी समय से नहीं बनी है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण दोपहिया वाहन सवार रोजाना गिरकर चोटिल होते हैं। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन पर मजबूर हो जाएंगे।