मेरठ। शहर में बृहस्पतिवार शाम 7 बजे आसमान में काले धुएं का गोला देखकर शहर के लोग आश्चर्यचकित रह गए। अधिकतर लोगों ने इसके वीडियो भी बनाए। विशेषज्ञों ने इसे स्मोक रिंग बताया। इस रिंग को देखकर शहर के लोग हैरान हो गए। दिल्ली रोड पर वाहन स्वामियों ने वाहन रोक-रोक कर वीडियो बनाए। इस बारे में पूछने पर एनएएस कालेज के विज्ञान विषय के अध्यापक दीपक शर्मा ने बताया कि यह चिमनी से निकले धुएं का स्मोक रिंग था। इसमें कार्बन और राख का मिश्रण होता है। संवाद