फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर घूम रहे लोगों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/मोदीपुरम। लॉकडाउन के चलते शनिवार को भावनपुर क्षेत्र के गांव भावनपुर, पचपेडा, जई, जयभीमनगर, हसनपुर कदीम आदि में मेडिकल स्टोर व दूध डेरी को छोडकर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं बिना कारण सड़क पर घूम रहे लोगों को पुलिस ने फटकार लगाई। सीओ सदर देहात फोर्स के साथ अब्दुल्लापुर चौराहे पर पहुंचे और बिना मास्क घूमने वालों और वाहन चालकों घर लौटाया। लोगों को लॉकडाउन के नियमो का पालन करने और घर पर रहने की हिदायत दी। वहीं मोदीपुरम क्षेत्र में हाईवे पर बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने वापस लौटाया। दिनभर टोलप्लाजा पर सन्नाटा रहा। पल्हैड़ा में कोरोना संक्रमितों की चेन मिलने के बाद पुलिस पल्हैड़ा चौराहे पर मुस्तैद रही। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने सुबह से ही बाजारों में गश्त कर बाजार बंद रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें