मेरठ। दिल्ली के लक्ष्मी नगर में राजेश गर्ग के साथ हुई मारपीट के मामले में वैश्य समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली उनके आवास पर जाकर उनसे मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें भरोसा दिया कि पूरा समाज उनके साथ है। वहां की पुलिस से भी वार्ता कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर विनीत गुप्ता, ममता मित्तल, रुचि सिंगल, नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद