फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु हरिराय सेवा सोसायटी के लोगों ने किया शबद गायन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर गुरुद्वारा सीता माता में गुरु ग्रंथ साहिब संपूर्णता दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में गुरु हरिराय सेवा सोसायटी के लोगों ने शबद गायन किया। साकेत सुखमनी सेवा सोसायटी के स्त्री सत्संग कीर्तनी जत्थे ने मधुर स्वर में शबद गायन किया। यूपी सिख मिशन के प्रचारक ज्ञानी गुरुविंदर सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में क्षमा को सभी गुणों का मूल माना गया है। क्षमा दान के बाद अहंकार, क्रोध, लोभ, विरोध, बैर, निंदा आदि का कोई स्थान नहीं रहता है। संचालन रणजीत सिंह जस्सल ने किया। गुरुद्वारा प्रबंधक अमरजीत सिंह ने भी विचार प्रकट किए। इस दौरान राजेंद्र सिंह, नरेंद्रपाल सिंह, करमन दीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, रविंद्र कौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें