फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में कई जगह बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मौसम के बदले मिजाज के बीच शहर में बिजली कटौती से सोमवार को भी लोग परेशान रहे। फाल्ट के कारण माधवपुरम में लगभग एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। देवलोक कॉलोनी निवासी संजय शर्मा, अनुराग सहित अन्य ने बताया कि कॉलोनी में रोजाना केवल 10-12 घंटे बिजली आ रही है। इसमें लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के कारण लोग परेशान हैं। जैनपुर बिजलीघर से विशेष लाइन से देवलोक कॉलोनी, विश्व एन्क्लेव, न्यू शंभु नगर आदि को जोड़ा गया था, तब से हालात खराब हो रहे हैं। जैनपुर बिजलीघर के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। लोगों ने हालात ठीक नहीं होने पर ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें