फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर खरीदारी को बाजारों उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रविवार शाम चांद ने दीदार दिया तो लोग बाजारों में खरीदारी के लिए निकल पड़े। सोमवार को ईद की नमाज की तैयारियों को लेकर लोगों ने इत्र, सफ और अन्य सामान खरीदे। वहीं, त्योहार पर बनने वाले खास व्यंजन शीर के लिए ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी की। हालांकि रविवार सुबह से ही किराना स्टोरों पर भारी भीड़ नजर आ रही थी। मुस्लिम क्षेत्र इस्लामाबाद, किदवई नगर, कोटला बाजार, चहारदिवारी, जाकिर कॉलोनी, श्यामनगर, लखीपुरा, गुदड़ी बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में खाद्य सामग्री की खरीदारी के लिए भारी भीड़ नजर आई। कोतवाली रोड स्थित किराना स्टोर संचालक मोहम्मद दानिश ने बताया ईद का चांद दिखाई देने के बाद लोग हमेशा ही घरों से निकलते हैं। इस बार ईद पर लोगों ने घरों में नमाज अदा करने की तैयारियां कीं। हालांकि इस दौरान पुलिस कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें