मेरठ। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त को किठौर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गांव जई के प्रधान मसूद नवाब ने भी पार्टी की सदस्यता ली। किठौर विधानसभा प्रभारी बाबर चौहान के नेतृत्व में यह लोग दिल्ली पहुंचे। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सभी को नीली पट्टी पहनाकर पार्टी में शामिल किया। प्रमुख समाजसेवी आरिफ चौहान और सिकंदर बख्त ने प्राथमिक सदस्यता ली। साजिद चौहान, नदीम चौहान, नईम चौहान, परवेज चौहान सहित कई युवा भी जुड़े।