मेरठ। भीषण गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती ने बृहस्पतिवार को लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार आधी रात ब्रहमपुरी क्षेत्र में बिशन चौक पर लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह कटौती बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे शुरू हुई। स्थानीय निवासी राकेश गौड़ ने बताया कि सुबह छह बजे फिर बिजली चली गई। रात में परतापुर से आ रही 33 केवी की लाइन में फाल्ट से माधवपुरम-1 व 2 बिजलीघरों की सप्लाई ठप ही गई। परेशान लोगों ने विद्युत अधिकारियों को फोन करने शुरू किए। देर रात तक सप्लाई शुरू हुई। इसी तरह से मंगलपांडे नगर बिजलीघर की 33 केवी लाइन में फाल्ट से तीन घंटे बिजली ठप रही। मुख्य अभियंता मेरठ प्रथम रजनीकांत मिश्र का कहना है कि फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। संवाद