सरूरपुर। कस्बा खिवाई में एआईएमआईएम पार्टी का संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष जुल्फिकार चौहान के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फईम चौधरी ने कहा कि देश के मौजूदा हालात में मुसलमानों और अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए एआईएमआईएम को चुनना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हमेशा यही कहते हैं कि देश संविधान से चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष हनीफ राना ने कहा कि चुनाव के समय मुसलमानों से समर्थन लिया जाता है, लेकिन सत्ता और राजनीति में हिस्सेदारी नहीं दी जाती। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी से मोहभंग होने पर कई लोगों ने एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सैयद राणा, मास्टर अनीश, रफत खान, शाहरुख अंसारी, ललित जाटव, राशिद चौहान, वकार चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।