मेरठ। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद महानगर इकाई ने पेंशनरों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने का आह्वान किया है। परिषद की ओर से की गई बैठक में महानगर अध्यक्ष सत्यपाल दत्त शर्मा ने कहा कि जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब कोषागार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं हैं। अब इस प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। उन्होंने आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण एप के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने और इसका लाभ लेने के बारे में जानकारी दी। संवाद