मेरठ। कृष्णपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को पेंशनर्स संघ की बैठक हुई। बैठक में सत्यपाल दत्त शर्मा ने कहा कि अभी तक आठवें वेतनमान का लाभ पेंशनर्स को देने का कोई लिखित प्रावधान नहीं किया गया है। उन्हें आठवें वेतन आयोग का लाभ देने की लिखित व्यवस्था की जाए। पेंशनर्स की पेंशन में 65, 70, 75 वर्ष पर पांच-पांच प्रतिशत की वृद्धि दी जाए। पेंशनर्स को भी कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाए। संचालन दयानंद ने किया। इस अवसर पर रईस, देवदत्त त्यागी, हरिकिशन शर्मा, बालेश्वर त्यागी, गायत्री देवी, कमलेश, शहनाज परवीन आदि उपस्थित रहे। संवाद