मेरठ। राजकीय पेंशनरों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से 17 दिसम्बर को पेंशनर्स दिवस का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे ने बताया कि विकास भवन सभागार में यह आयोजन होगा। परिषदीय, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व पावर कॉर्पोरेशन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए यह दिवस निर्धारित किया गया है। पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। संवाद