लावड़। कस्बा स्थित पुलिस चौकी में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक में नवागत चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं को जाना तथा उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कॉलेज की छुट्टी के समय नियमित रूप से गश्त कराने की मांग की। कस्बे व देहात क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। चौकी प्रभारी ने सभी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। बैठक के दौरान चेयरपर्सन पति हाजी शकील, मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, संजय गुप्ता, मोहन सैनी, शमशाद रिजवी, अजय गुप्ता, गौरव गुप्ता, हाजी जावेद, मनोज गोयल, मोहित शर्मा प्रमुख आदि रहे।