मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असौड़ा हाउस में 16 दिवसीय शांति विधान हुआ। सिद्धांत जैन शास्त्री के निर्देशन में पूजन, मंत्रोच्चारण और मंडल विधान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अनुराग जैन, प्रियंक जैन, अमन जैन परिवार को मिला। मांडले पर विशेष अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अखरोट, नारियल, चावल आदि द्रव्यों को मांडले पर चढ़ाया। इस दौरान शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई। पंडित ने बताया कि यह विधान आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और जीवन में शुभ परिवर्तन लाने वाला है। सायंकाल आरती कई। इस अवसर पर श्वेता जैन, अलका जैन, रीमा जैन, बबीता जैन, अनामिका जैन, प्रज्ञा जैन रहीं। ब्यूरो