फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नमन किया

विज्ञापन
लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कालेज में छात्राओं को शपथ दिलाते हुए। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व बेला पर उन्हें नमन किया गया। बैसाखी पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य शक्ति साहनी ने अंबेडकर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय को उनके अनुकरणीय विषय बताया। छात्राओं को सामाजिक न्याय के लिए संकल्प शपथ दिलाई गई। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प और माल्यार्पण किया गया। छात्रों ने भाषण, भांगड़ा, गिद्धा नृत्य और बैसाखी पर कविताएं प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित नाटक भी दिखाया। प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी ने बैसाखी को मेहनत, समृद्धि और नई शुरुआत का संदेश बताया। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें