मेरठ। बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में शहीद दिवस पर मंदिर के सत्संग भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें देशभक्ति गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से बच्चों ने मन मोह लिया। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का सम्मान भी किया गया। मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक पर मेरठ के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंहल ने कहा कि देश की आजादी में शहीदों की अहम भूमिका है। महामंत्री सुनील गोयल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंघल, ब्रजभूषण गुप्ता, मंत्री अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमरीश अग्रवाल, भंडारी अमित अग्रवाल, अशोक चौधरी, कैलाश बंसल, संजय बंसल, मनोज कुमार, पुलकित गुप्ता एवं डॉ. महेश बंसल रहे। रिपोर्टर