पावली खुर्द गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, संगीत सिंह सोम सड़क का शिलान्यास कर
- फोटो : LAWARD
दौराला। पावली खुर्द गांव में शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान एवं विधायक ठाकुर संगीत सोम ने 10 किमी. लंबी सड़क का शिलान्यास किया। बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 54 लाख रुपये की लागत से सड़क बनेगी।
दौराला-सरधना मार्ग से पावली खुर्द तक जाएगी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि देश में लगातार विकास हो रहा है। भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि सरधना विधान सभा में चंडीगढ़ की तर्ज पर कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सरधना विधान सभा में सबसे ज्यादा काम किए जा रहे है। वहीं, पावली खुर्द से जेवरी गांव तक 30 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का भी उद्घाटन किया। बफावत गांव में डॉ. जितेंद्र की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान चौधरी निरंकर बफावत, सूरज दौराला, सुदेश अहलावत, राजकुमार प्रधान व डॉ. जितेंद्र आदि मौजूद रहे।