फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्र प्रतियोगिता में पावनी प्रथम और नव्या द्वितीय

Thu, 21 Aug 2025 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दीवान स्कूल जागृति विहार में हुई मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता
विज्ञापन
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार में कक्षा सात व आठ के बीच अंतर सदन मंत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी सदनों के दो-दो प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ उनका हिंदी अर्थ बताकर दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में प्रधानाचार्य नीना दुरेजा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। इसी के साथ प्रधानाचार्य ने मंत्रों से होने वाले लाभों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। मंत्र मानसिक एकाग्रता बढ़ाते हैं और आध्यात्मिक प्रगति में भी सहायक होते हैं। कुछ मंत्र तो रोग निवारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जवाहर सदन से पावनी कौशिक, द्वितीय स्थान पर गांधी सदन की नव्या सिंह और तृतीय स्थान पर भगत सदन की पुष्टि बांगा व जाह्नवी अग्रवाल रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें