मेरठ। महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी शनिवार को मेरठ पॉडकास्ट ऑफिस में हुई। गोष्ठी में कवियों ने देशभक्ति के ऊपर रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज दुबे ने की। मुख्य अतिथि मनदीप नीरज और विशिष्ट अतिथि घनश्याम रहे। रेखा गिरीश सवेरा भी मौजूद रहे। नीलम कुमार नील ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमलेश तन्हा, संजय जैन, सुधा शर्मा, शालिनी शर्मा और डॉ. चुन्नी रस्तोगी समेत कई कवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सरोज दुबे ने कार्यक्रम का कुशल संचालन भी किया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संवाद