शामली। देशभर के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले पटना के शिक्षा माफिया प्रेमशंकर विद्यार्थी की तलाश में पटना पुलिस ने सोमवार की रात में भी कई स्थानों पर दबिश दी। मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
शिक्षा माफिया 15 अक्तूबर को सहारनपुर कोर्ट में पेशी से आते समय हींड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया था। पटना के बेउर थाना पुलिस की जांच में सामने आया है कि सभी छह पुलिसकर्मी ट्रेन में सो गए थे, इससे वह फरार हुआ।
सभी छह पुलिसकर्मियों को पटना के एसएसपी ने निलंबित कर दिया । शामली पुलिस भी जांच में जुटी है। बेउर थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ने को तीन टीमें लगी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।