फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मलेरिया, स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरोसिस के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में सोमवार को मलेरिया और स्क्रब टाइफस के एक-एक और लेप्टोस्पाइरोसिस के दो मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि मलेरिया का मरीज 20 वर्षीय युवक दौराला का रहने वाला है। स्क्रब टाइफस का मरीज 51 वर्षीय व्यक्ति शंभूनगर का रहने वाला है और लेप्टोस्पाइरोसिस के मरीजों में छह साल की बच्ची भराला और 19 साल की युवती सिवालखास की है। जिले में इस साल मलेरिया के 22, डेंगू के 80, लेप्टोस्पाइरोसिस के 108, स्क्रब टाइफस के 20 और चिकनगुनिया के 15 मरीज मिल चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें