मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल के तत्वावधान में सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल ज्योति निकेतन, छिपी टैंक में निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य ए. डीन एवं लोकप्रिय अस्पताल की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. परमजीत ने किया। कैंप में डॉ. रवि कंसल एवं उनकी टीम द्वारा 150 से अधिक मरीजों काे निशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया। विभिन्न बीमारियों डायबिटीज, एनीमिया, सांस की बीमारी, सर्वाइकल स्पोंडिलाइसिस, फाइब्रोफैसिटिस हील, ऑस्टियोआर्थराइटिस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, लिवर की समस्या, गुर्दे व मूत्रवाहिनी की पथरी, बुखार आदि का निःशुल्क परामर्श दिया गया। कैंप में मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। शिविर में इशिका, निमिशा, सुबोध, शिवकुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद