रोहटा। जेपी हेल्थकेयर की तरफ से शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक
रोहटा। जेपी हेल्थकेयर की तरफ से रोहटा रोड और खड़ौली में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। रविवार को राेहटा स्थित जेपी हेल्थ केयर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 188 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। संचालक डाॅ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सांस के मरीजों का ठंड से बचाव करना जरूरी है। नियमित सूरज की किरणों में बैठकर धूप लेना जरूरी है। शिविर में आसपास के गांवों के मरीजों की भीड़ रही। शिविर में सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड के लाभ की जानकारी दी गई।