मेरठ। ईव्ज चौराहा स्थित एक अस्पताल में बृहस्पतिवार रात को बिजली गुल होने पर मरीजों ने हंगामा किया। रात 8:40 बजे अस्पताल के पहले और दूसरे फ्लोर की बिजली गुल हो गई। काफी देर बाद भी जेनरेटर नहीं चलाया गया। जिसे लेकर मरीजों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल संचालकों ने मरीजों को समझाकर शांत किया। संवाद