फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को सशक्त बनाने में पटेल की भूमिका अहम : कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम सरदार पटेल की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया। पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर एवं विशिष्ट अतिथि नवीन कुमार तोमर रहे। सरबजीत सिंह कपूर ने कहा कि सरदार पटेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता रहे। भारत को आजाद कराने और इसे सशक्त बनाने में सरदार पटेल की अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद जैन ने आह्वान किया कि युवा पटेल जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलें। इस अवसर पर किशन कुमार किशनी, रंजन शर्मा, दीपेंद्र कुमार जैन, जितेंद्र जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें