फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड कल

विज्ञापन
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड कल
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश में होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। ट्रेनिंग कर रहे रंगरूटों की 16 दिसंबर को पासिंग आउट परेड होगी। मेरठ पुलिस लाइन में 188 रंगरूट ट्रेनिंग ले रहे हैं। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग आउट परेड की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार मुख्य अतिथि होंगे। मेरठ में चार सेंटरों पर सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है। पुलिस लाइन के अलावा छठी वाहिनी पीएसी रुड़की रोड, 44 वी वाहिनी पीएसी हापुड़ रोड और पीटीएस हापुड़ रोड पर ट्रेनिंग चल रही है। पीटीएस में महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है। पासिंग आउट परेड के बाद सोमवार को यूपी पुलिस को नए सिपाही मिल जाएंगे। पुलिस लाइन के अलावा तीन अन्य सेंटराें पर भी पासिंग आउट परेड होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें