मुंडाली। मुंडाली थाने पर मोहल्ला रोगन गिरान कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर निवासी गुलफ्सा ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि मेरठ-गढ़ मार्ग पर चलने वाले एक टेंपो में बैठकर 2 फरवरी को उसके पति नवाज आलम शाहजहांपुर से मेरठ जा रहे थे। टेंपो भगवानपुर भट्ठे के सामने पहुंचा तो मेरठ की तरफ से आ रहे एक अन्य टेंपो के चालक ने लापरवाही से टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। हादसे में पति नवाज आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना करने वाला चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। पति के इलाज के कारण प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई है। सीओ किठोर प्रमोद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।