लावड़- शार्पन पब्लिक स्कूल के बच्चे अमर उजाला के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते।
लावड़। इंचौली स्थित शार्पन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सोमवार को मेरठ के केएल इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल चेयरमैन मनीष कुमार, वाइस चेयरमैन रजत त्यागी, प्रधानाचार्या मंजुला शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में आइश, पार्थ, हीरा, वनु, वेदिका, अक्षित ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। बच्चे सुंदर-सुंदर परिधान पहनकर प्रतियोगिता में पहुंचे और अपनी प्रतिभा दिखाई।