केएल स्कूल में हुआ ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल के केजी विंग में दादा-दादी दिवस पर अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। डॉ. मुकेश कुमार कंसलटेंट फिजिशियन एलएलएम मेडिकल कॉलेज व डॉ. निर्मल ने स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण नियमों से छात्रों को अवगत कराया। जैम सेशन के अंतर्गत दादा-दादी, माता-पिता व बच्चों ने मिलकर शानदार बैंड प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बच्चों के दादा-दादी, नाना -नानी के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद