मेरठ। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पराग ने भी प्रति लीटर दूध पर दो रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है। पराग के यह रेट चार मई से लागू होंगे। पराग दुग्ध संघ गगौल परतापुर के महाप्रबंधक अविनाश सत्यार्थी का कहना है कि अन्य दूध कंपनियों ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। पराग ने एक मई से उन पशुपालकों को फायदा पहुंचाने का काम किया है, जो पराग दुग्ध संघ को आपूर्ति करते हैं। पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर दो रुपये का अतिरिक्त लाभ दिया है। चार मई से बाजार में बिकने वाला पराग का दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा।