मेरठ। अमूल के बाद पराग डेयरी ने भी अपने दूध की दरें बढ़ा दी हैं। प्रति लीटर दूध में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। फुल क्रीम दूध जो 70 रुपये प्रति लीटर था अब वह 72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पराग के मार्केटिंग सुपरवाइजर अमित कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टैंडर्ड दूध 64 रुपये के स्थान पर 66 रुपये लीटर मिलेगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड लूज 54 रुपये के स्थान पर 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। संवाद