मेरठ। सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास कार्य के तहत केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने पैरा एथलीट दीपिका रानी को सम्मानित किया। बैंक ने आधुनिक ई-स्कूटर और अभ्यास के लिए उच्च गुणवत्ता वाला पेशेवर भाला भेंट किया। क्षेत्रीय प्रबंधक बी वेंकट रामुलु ने कहा कि बैंक हमेशा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में अग्रणी रहा है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और खेल जैसे क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। संवाद