फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो पक्षों में फायरिंग से दहशत, छह हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रोहटा में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। गांव रोहटा के पूर्व प्रधान जंगबहादुर व दूसरे पक्ष पंकज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। बाद में दोनों ओर से करीब छह राउंड फायरिंग की गई। कुछ लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने पूर्व प्रधान जंग बहादुर, गौरी, पंकज व मनीष को हिरासत में लिया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने घर में घुसकर जान बचाई। सीओ संजय जयसवाल ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें