संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को अंडर-19 वर्ग में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी व बीके क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीके एकेडमी को 213 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें वंश सेन ने 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। विवेक चौहान ने 37 व हर्ष राणा ने 30 रनों का अहम योगदान दिया। बीके एकेडमी के गेंदबाज अरमान अली ने चार व शुभ ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीके एकेडमी की टीम 26.1 ओवर में मात्र 142 रनों पर सिमट गई। इसमें निजामी ने 44 और सिद्धार्थ ने 20 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज आयुष राज, आर्यन आर्या ने तीन-तीन व वंश और आकाश ने दो-दो विकेट लिए। पंचवटी एकेडमी ने 70 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच वंश सेन को चुना गया।